उत्तर प्रदेश

NCR Modinagar: बिजली घर के समीप सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत

Admindelhi1
24 Feb 2025 1:53 PM IST
NCR Modinagar: बिजली घर के समीप सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत
x
"थाने के सामने शव रखकर लगाया जाम"

मोदीनगर: नगर की निवाड़ी रोड पर बिजली घर के समीप खड़ी बाइक में टक्कर लगने से घायल जगतपुरी निवासी 35 वर्षीय बोबी की मौत के बाद लोगों में आक्रोश पैदा हो गए। आक्रोशित लोगों ने निवाड़ी रोड चौकी प्रभारी पर आरोपियों को रिश्वत लेकर छोड़ने का आरोप लगाते हुए बोबी का शव थाने के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाने में हंगामा किया। पुलिसकर्मी भीड़ को शांत कराने का प्रयास किया, मगर उनकी एक न सुनी। आक्रोशित भीड़ आरोपियों की गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को मुआवजे की मांग पर अड़ी रही। घंटों तक हंगामा प्रदर्शन चलता रहा। एसीपी ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा देकर किसी तरह शांत कराया। पुलिस ने जाम लगाने के मामले में दस नाम जद व 50 से अधिक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बोबी ई-रिक्शा चालक थे। वह पत्नी पूनम व चार बच्चों के साथ जगतपुरी कॉलोनी में रहते थे। पत्नी पूनम ने बताया कि बोबी बीती 19 फरवरी की रात करीब नौ बजे निवाड़ी मार्ग स्थित बिजली घर के समीप खड़े थे। तभी एक बेकाबू बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बोबी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया वहां से बोबी को मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ में उपचार के दौरान शनिवार रात बोबी की मौत हो गई।

Next Story