उत्तर प्रदेश

NCR Kaushambi: बाइक सवारों ने कौशांबी मेट्रो स्टेशन के पास महिला के गले से चेन झपटी

Admindelhi1
25 Feb 2025 3:05 PM IST
NCR Kaushambi: बाइक सवारों ने कौशांबी मेट्रो स्टेशन के पास महिला के गले से चेन झपटी
x

कौशांबी: अपने रिश्तेदार के घर दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर से वैशाली पहुंची सौम्या कुशवाहा के गले से कौशांबी मेट्रो स्टेशन के पास बाइक सवारों ने चेन खींच ली। उन्होंने पकड़ने की कोशिश की लेकिन असफल रहीं। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में सौम्या कुशवाहा ने बताया कि वह बदरपुर बॉर्डर के पास की रहने वाली हैं। 23 फरवरी को वह अपने रिश्तेदार के घर वैशाली आई थीं।

मेट्रो स्टेशन के बाद उनके पीछे से आए दो बाइक सवारों ने झपट्टा मारकर उनके गले से चेन खींचकर भाग गए। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में संदिग्ध बाइक सवार दिखाई हैं, उनकी तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Story