उत्तर प्रदेश

NCR Indirapuram: आरोपी ने कॉल रिसीव कर पीड़ित को मुकदमा दर्ज कराने की सलाह दी

Admindelhi1
20 Feb 2025 1:47 PM IST
NCR Indirapuram: आरोपी ने कॉल रिसीव कर पीड़ित को मुकदमा दर्ज कराने की सलाह दी
x
"मोबाइल छीनने के बाद पीड़ित को दी मुकदमा दर्ज कराने की सलाह"

इंदिरापुरम: वैशाली निवासी व्यापारी राजा अग्रवाल से दोपहर ज्ञानखंड दो में एक बाइक सवार मोबाइल छीनकर भाग गया। व्यापारी ने जब अपने नंबर पर फोन किया तब आरोपी ने कॉल रिसीव कर बात की और पीड़ित को मुकदमा दर्ज कराने की सलाह दे डाली। मोबाइल की अंतिम लोकेशन भोवापुर मिली है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

राजा अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि वह ज्ञानखंड दो में अपने निजी काम से गए थे। दोपहर करीब दो बजे बाइक सवार उनके हाथ से मोबाइल छीन ले गया। इसके बाद उन्होंने तुरंत दूसरे फोन से अपने नंबर पर फोन किया। कॉल आरोपी बाइक सवार ने रिसीव की। बातचीत में व्यापारी ने युवक से कहा कि 20 हजार रुपये लेकर फोन उन्हें वापस कर दे।

इस पर युवक ने यह कहते हुए कॉल काट दी कि ऐसा नहीं हो सकता तुम एक काम करो पास के थाने में जाकर मुकदमा दर्ज करा दो। इसके बाद मोबाइल स्विच आॅफ कर दिया। बुधवार को व्यापारी ने एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव से भी मामले की शिकायत की। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने मोबाइल की अंतिम लोकेशन ट्रेस की तो आखिरी लोकेशन भोवापुर में मिली। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि लोकेशन के आधार पर छानबीन शुरू कर दी गई है। मुकदमा भी दर्ज किया जा चुका है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Story