उत्तर प्रदेश

NCR Ghaziabad: महिला को अगवा कर नशीला इंजेक्शन देकर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म

Admindelhi1
27 Feb 2025 3:47 PM IST
NCR Ghaziabad: महिला को अगवा कर नशीला इंजेक्शन देकर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म
x
'एक अज्ञात के खिलाफ कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज"

गाजियाबाद: कविनगर क्षेत्र में बाजार जा रही महिला को कार सवारों ने अगवा कर पहले नशीला इंजेक्शन दिया फिर तीन युवकों ने कार में सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे रेलवे क्रासिंग पर फेंक दिया। पीड़िता ने दो आरोपियों को नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है।

पीड़िता के मुताबिक वह सोमवार रात घर से बाजार के लिए निकली थी। इसी बीच हुंडई वैन्यू कार सवार तीन युवकों ने उसे अगवा कर लिया और कार में पीटा। इसके बाद गले में इंजेक्शन लगाकर उसे बेहोश कर दिया और शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ भी डाला। आरोप है कि तीनों युवकों ने कार में ही उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि एक युवक ने उसके अंदरुनी अंग में बोतल डालने का भी प्रयास किया। विरोध पर फिर से पिटाई की गई। इसके बाद युवती को एक रेलवे क्रॉसिंग के पास फेंक दिया। युवती ने मामले की सूचना डायल 112 पर दी। मंगलवार को पुलिस ने युवती का मेडिकल कराकर शिकायत के आधार पर दीपक चौहान उर्फ मोहंती एवं वैभव चौहान उर्फ रोबिन और एक अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 123 जहर या हानिकारक पदार्थ का प्रयोग करना, 124(1) एसिड या हानिकारक पदार्थ का इस्तेमाल करना, 127(2) बंधक बनाना, 115(2) चोट पहुंचाना, 70(1) सामूहिक दुष्कर्म, 352, शांतिभंग करना, 351(2) सम्मान को ठेस पहुंचाने को मजबूर करना, 3(2) जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करना की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मुकदमा वापस लेने की धमकी: पीड़िता ने जनवरी में भी कविनगर थाने में अपने कथित पति और उसकी मां और दोस्त पर गंभीर आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता ने विकास त्यागी नाम के युवक पर लिव इन रिलेशन के दौरान फर्जी विवाह करने और जलाकर हत्या करने के प्रयास का आरोप लगाया। पीड़िता ने बुधवार को दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि सामूहिक दुष्कर्म करने वालों ने विकास त्यागी के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे को वापस न लेने पर भविष्य में हत्या की धमकी दी है।

पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूर्व में पीड़िता ने कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसकी जांच जारी है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

स्वतंत्र कुमार सिंह, एसीपी कविनगर

Next Story