उत्तर प्रदेश

NCR Ghaziabad: निगम की टीम के सामने विवाद में दो पक्षों में हवाई फायरिंग हुई

Admindelhi1
12 March 2025 2:16 PM IST
NCR Ghaziabad: निगम की टीम के सामने विवाद में दो पक्षों में हवाई फायरिंग हुई
x
"मौके पर पहुंची पुलिस तीन-चार आरोपियों को हिरासत में लिया"

गाजियाबाद: विजयनगर के मिजार्पुर में नाली का निर्माण कार्य कराने पहुंची नगर निगम की टीम के सामने मोहम्मद अलीजान और पडोसी असलम खान पक्ष के 25-30 लोगों आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में हवाई फायरिंग हुई। फायरिंग के दौरान अमजद के पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस तीन-चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस दोनों पक्षों के आठ-नौ नामजद और 20-25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करनी की तैयारी में है।

एसीपी नगर कोतवाली रितेष त्रिपाठी ने बताया कि मिजार्पुर की नूरानी मस्जिद के पास नाली निर्माण को लेकर अलीजान और पड़ोसी मोहम्मद असलम ने नगर निगम में शिकायत दर्ज कराई थी। मंगलवार की दोपहर नगर निगम के जेई एसके सरोज एक अन्य कर्मचारी के साथ शिकायत पर नाली निर्माण पर पहुंचे। जहां उन्होंने नियमानुसार पानी का ढलान कराने के निर्देश दिए। इसी बीच अलीजान और मोहम्मद असलम आमने-सामने आ गई और मारपीट के बाद दोनों पक्षों से 20-25 लोग जमा हो गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और लोग लाठी-डंडे और अवैध असलाह निकाल लाए। मौके पर तीन से चार हवाई फायरिंग की गई। इस दौरान अलीजान पक्ष के मोहम्मद अमजन (31) के पेट में गोली जा लगी। गोली लगने से घायल अमजद जमीन पर गिर पड़ा। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग भाग गए। घायल को परिजनों ने एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने दिल्ली रैफर कर दिया है।

पालिका की टीम से भी हुई अभद्रता

दोनों पक्षों ने पानी के ढलान को लेकर नगर पालिका की टीम से विरोध जताया। आरोप है कि जेई व एक अन्य कर्मचारी से दोनों पक्षों ने अभद्रता की और मारपीट पर उतारू हो गए। जिसके बाद नगर पालिका की टीम मौके से चली गई।

घर से फरार आरोपी, पुलिस करेगी मुकदमा दर्ज

एसीपी रितेष त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों के आरोपी घर से भाग गए हैं। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। बताया कि विजयनगर पुलिस की ओर से आठ-नौ लोगों को नामजद और 20-25 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हंगामें बाद नगर निगम की टीम मौके से चली गई थी।

Next Story