उत्तर प्रदेश

NCR Ghaziabad: व्यापारियों ने प्रदर्शन के दौरान अपना सिर मुंडवाया

Admindelhi1
18 Feb 2025 12:03 PM IST
NCR Ghaziabad: व्यापारियों ने प्रदर्शन के दौरान अपना सिर मुंडवाया
x
शालीमार गार्डन थाने पर व्यापारियों का धरना

गाजियाबाद: गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाने में आज सोमवार को व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन किया। शालीमार गार्डन थाने पहुंचे सभी व्यापारी धरने पर बैठ गए और प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान कई व्यापारियों ने प्रदर्शन के दौरान अपना सिर मुंडवा दिया है।

साहिबाबाद में बिना जांच के मुकदमा दर्ज करने के विरोध में व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिसके बाद अब मुकदमा वापस लेने के लिए व्यापारी मांग कर रहे हैं।

पंजाबी ढाबा के मालिक सुभाष, पार्षद सरदार सिंह भाटी और पूर्व पार्षद कालीचरण के खिलाफ बिना जांच किए मुकदमा दर्ज का विरोध करते हुए सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे व्यापारियों ने शालीमार गार्डन थाने का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने अपना सिर मुंडवाया है। वहीं अर्धनग्न होकर व्यापारी प्रदर्शन करते नजर आए।

व्यापारी मुकदमा वापस लेने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने दो दिन पहले शालीमार गार्डन एक्सटेंशन एक निवाड़ी सुनीता उपाध्याय की तहरीर पर उनके खिलाफ जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था।

व्यापारियों का कहना है कि ढाबा संचालक और पार्षद पर लगाए आरोप झूठे हैं। कहा कि पुलिस ने बिना जांच के मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने मुकदमा वापस लेने की मांग की है। केस खत्म न करने पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने की बात कही है।

Next Story