उत्तर प्रदेश

NCR Ghaziabad: चोरों ने किराना स्टोर का शटर उखाड़कर लाखों की नकदी और सामान पार लगाया

Admindelhi1
21 Feb 2025 2:49 PM IST
NCR Ghaziabad: चोरों ने किराना स्टोर का शटर उखाड़कर लाखों की नकदी और सामान पार लगाया
x
"कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज"

गाजियाबाद: कविनगर क्षेत्र में गोविंदपुरम पुलिस चौकी के सामने चोरों ने किराना स्टोर का शटर उखाड़कर लाखों की नकदी और सामान चोरी कर लिया। पीड़ित व्यापारी विवेक सुधाकर ने कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

गोविंदपुरम निवासी विवेक सुधाकर की पारस ट्रेडर्स के नाम से हापुड़ रोड स्थित अनाज मंडी के बाहर किराना स्टोर है। बुधवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो शटर उखड़ा देखा। अंदर जाकर देखने त सारा सामान बिखरा था। रैक में रखा सामान गायब था। दुकान में पीछे की तरफ रखे देसी घी के 50 टिन और 42 पेटी ड्राई फ्रूट भी गायब था। बीड़ी और सिगरेट की कई पेटी भी गायब थ। पीड़ित ने बताया कि एक महीने में दो बार उनकी दुकान के बाहर रखे नमक के बोरे भी चोरी हुए हैं।

इससे पूर्व भी उनके यहां दो बार चोरी हो चुकी है। चार साल पूर्व पुलिस ने चार बदमाश पकड़े थे। पीड़ित के मुताबिक उनके यहां बुधवार तड़के करीब तीन बजे से चार बजे के बीच चोरी हुई है। करीब एक घंटे पुलिस चौकी के सामने बदमाश दुकान का शटर उखाड़कर सामान निकालते रहे और गाड़ी में भरकर ले गए। प्रभारी एसीपी कविनगर श्वेता यादव ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। कुछ फुटेज मिले हैं, जिनके आधार पर चोरों की पहचान कर ली जाएगी। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Story