उत्तर प्रदेश

NCR Ghaziabad: पुलिस ने डासना मंदिर बवाल में 37 आरोपियों की पहचान की

Admindelhi1
15 Jan 2025 3:55 PM IST
NCR Ghaziabad: पुलिस ने डासना मंदिर बवाल में 37 आरोपियों की पहचान की
x
"अन्य की पहचान करने में पुलिस जुटी है"

गाजियाबाद: यति नरसिंहानंद गिरी की विवादित टिप्पणी के बाद मुस्लिम समाज के 100-150 लोगों ने चार अक्तूबर को डासना देवी मंदिर पर महंत के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने लोगों को रोकने का प्रयास किया तो हमला कर दिया गया।

पुलिस ने हमला करने वाले 37 आरोपियों की शिनाख्त कर ली है। अन्य की पहचान करने में पुलिस जुटी है। महंत ने घटना में एक पूर्व विधायक के शामिल होने का भी आरोप लगाया था। जांच टीम ने वीडियो में पूर्व विधायक की शिनाख्त अभी तक नहीं होने की बात कही है। मुकदमें की जांच कर रहे एसीपी अपराध अजय कुमार सिंह ने बताया कि डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरी की टिप्पणी के बाद मुस्लिम समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया था। अलग-अलग राज्यों में महंत के खिलाफ प्रदर्शन हुए और मुकदमे दर्ज कराए गए हैं।

इस मामले में वेव सिटी में तैनात उपनिरीक्षक भानू प्रकाश ने 100-150 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी और पत्थरबाजी के साथ-साथ हथियार लहराने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। इस दौरान 17 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाईकर मामूली धाराओं में जेल भेजा गया था। पुलिस जांच में आरोपियों पर शिकंजा कसने लगा है और 37 प्रदर्शनकारियों की पहचान पुलिस ने कर ली है। जांच अधिकारी का दावा है कि अन्य आरोपियों की पहचान भी जल्द कर ली जाएगी। चार्जशीट में पहचान होने वाले लोगों को नामजद किया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों ने पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों और उपनिरीक्षकों के साथ गाली-गलौज और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने बीएनएस की धारा तीन में बढ़ोत्तरी की है। यह धारा अन्य की संपत्ति पर कब्जे का बखान करना और अन्य की बताने के आरोप में प्रयोग की जाती है।

Next Story