उत्तर प्रदेश

NCR Ghaziabad: किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Admindelhi1
18 Feb 2025 12:10 PM IST
NCR Ghaziabad: किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
x
"एक महीना तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया"

गाजियाबाद: मोदीनगर नगर की एक कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी सचिन उर्फ बल्लम निवासी जगतपुरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने किशोरी को अगवा कर एक महीना तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया था।

नगर की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति की 15 वर्षीय पुत्री दिसंबर 2024 में लापता हो गई थी। परिजनों ने एक युवक पर किशोरी को अगवा करने का आरोप लगाते हुए घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने लगभग एक माह पूर्व किशोरी को बरामद कर लिया।

किशोरी ने आरोप लगाया था कि सचिन ने उसे बंधक बनाकर एक माह तक दुष्कर्म किया। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि पुलिस टीमें आरोपी सचिन की तलाश में लगी हुई थीं। पुलिस ने आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया।

Next Story