- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- NCR Ghaziabad: हिंडन...
NCR Ghaziabad: हिंडन में सीवरेज की गंदगी प्रवाहित करने पर कार्रवाई करने के निर्देश

गाजियाबाद: हिंडन नदीं में जो औद्योगिक इकाइयां सीवरेज का बिना शोधित पानी उत्सर्जित कर रही हैं उनपर निगरानी के लिए एक मजिस्ट्रेरियल टीम गठित कर जांच करने और अवैध रूप से सीवरेज जल प्रवाहित करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिला गंगा समिति की बैठक में सीडीओ अभिनव गोपाल ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर निगम, सिंचाई विभाग को नदी में बहने वाले अपशिष्ट को रोकने के लिए सभी उपाय करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सिंचाई विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से कहा है कि ड्रोन सर्वे कराया जाए कि किन नालों और औद्योगिक इकाइयोंं से उत्सर्जन किया जा रहा है और इसकी सूची गंगा समिति की उपलब्ध कराई जाए।
उन्होंने कहा कि जो भी औद्योगिक इकाइयां हिंडन में सीवरेज की गंदगी प्रवाहित करती हुई पाई जाती है उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ अभिनव गोपाल ने बताया कि जल्द ही हिंडन महोत्सव का भी आयोजन कराया जाएगा जिसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है।





