उत्तर प्रदेश

NCR Ghaziabad: कहासुनी में कारोबारी के बेटे व भतीजे को पीटा, आठ पर मुकदमा दर्ज

Admindelhi1
17 March 2025 2:38 PM IST
NCR Ghaziabad: कहासुनी में कारोबारी के बेटे व भतीजे को पीटा, आठ पर मुकदमा दर्ज
x
"पुलिस ने छानबीन शुरू की"

गाजियाबाद: कविनगर क्षेत्र के आरडीसी में मामूली बात पर हुई कहासुनी में कारोबारी संजीव गुप्ता के बेटे अभिषेक व भतीजे को पीटने की घटना सामने आई है। इस मामले में संजीव गुप्ता ने चार को नामजद करते हुए कुल आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

सेक्टर-14 राजनगर निवासी संजीव गुप्ता कारोबारी हैं। उन्होंने बताया कि उनका भतीजा तुषार शनिवार रात को आरडीसी स्थित रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था। जब वह बाहर निकले तो आसपास खड़े दो युवकों ने उनके रास्ते में खड़े होने पर आपत्ति जताई। इसपर तुषार ने कहा कि वह थोड़ी देर में जा रहा है, किसी का इंतजार कर रहा है। इसके बावजूद भी इन लोगों ने तुषार पर हमला कर दिया। खुद को घिरा देख तुषार ने उनके बेटे अभिषेक, दोस्त संभव, सार्थक को फोन करके बुला लिया। आरोपियों ने उनको भी पीटा और घायल कर दिया। आरोप है कि आरोपी तुषार का र्ब्रेसलेट भी लूटकर ले गए। संजीव गुप्ता ने राजीव शर्मा, दीपक शर्मा समेत कुल आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस बारे में एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित होगी।

Next Story