उत्तर प्रदेश

NCR Ghaziabad: नोएडा और गाजियाबाद में सक्रिय जमानत फर्जीवाड़ा गिरोह पकड़ा गया

Admindelhi1
6 Jun 2025 12:46 PM IST
NCR Ghaziabad: नोएडा और गाजियाबाद में सक्रिय जमानत फर्जीवाड़ा गिरोह पकड़ा गया
x
"फर्जी ज़मानतियों का बड़ा फर्जीवाड़ा"

एनसीआर न्यूज़: गाजियाबाद और नोएडा में चल रहा था फर्जी ज़मानतियों का बड़ा फर्जीवाड़ा,700 से ज्यादा लोगों की फर्जी जमानत देकर करायी जेल में बंद अपराधियों की रिहाई, ऑनलाइन खतौनी निकालकर उनके नाम से फर्जी आधार कार्ड बना लेता था गैंग. इस फर्जीवाड़े के खुलासे से पुलिस भी हैरान.

गाजियाबाद क्राइम ब्रांच ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अब तक 700 से जायदा लोगों को जमानत दिलाने वाले गैंग के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है जबकि 8 अभी भी फरार है। ये गैंग किसानों के खतौनी का प्रिंटआउट निकालकर उसपर अपनी फोटो और फर्जी आधार कार्ड बनाकर थाने के सत्यापन के लिए फर्जी मोहर बनाकर खेल किया करते थे, इनके रेट भी निर्धारित थे ये 7 हजार से 40 हजार तक लेकर 20 से 1 लाख तक की जमानत का जुगाड़ करते थे। 21 आधार कार्ड और 7 थानों की फर्जी मोहर और 20 से अधिक खतौनी बरामद की गयी है.

Next Story