- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- NCR Ghaziabad: तेल...

गाजियाबाद: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस पर हवा-हवाई रेस्टोरेंट के पास पेट्रोल पंप से बृहस्पतिवार की रात को तेल लूटने वाले एक और आरोपी विकास निवासी दौलतपुर, नरसैना, बुलंदशहर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि विकास पूर्व में इसी पेट्रोल पंप पर नौकरी करता था। उसके साथ बहादुुरगढ़ हापुड़ का सुमित व हापुड़ के पलवाड़ा का रजत भी सेल्समैन था। तीनों को वेतन नहीं मिला था, जिसकी वजह से उनमें नाराजगी थी। योजना के तहत तीनों कार लेकर पंप पर पहुंचे और तेल लूट लिया। सुमित को कार सहित पुलिस ने शनिवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। रजत की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है। तीनों ने एक बार नौ हजार का तो दूसरी बार में 25 हजार का डीजल व पेट्रोल लूटा था। नौ हजार के डीजल, पेट्रोल लूट की उन्होंने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी थी।
13 फरवरी को हुई घटना का खुलासा नहीं : सिहानीगेट क्षेत्र में मेरठ रोड पर 13 फरवरी को पंप मैनेजर अर्जुन सिंह से 10.70 लाख रुपये की लूट हुई थी। इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। राजनगर एक्सटेंशन में पंप के मुनीम से भी लूटपाट हुई थी, लेकिन इसका भी पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर सकी। लगातार हो रही इन घटनाओं को लेकर पंप स्वामियों में नाराजगी है। इसके बारे में डीसीपी देहात सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि पुलिस इन घटनाओं पर काम कर रही है। जल्द ही इनका खुलासा किया जाएगा।





