उत्तर प्रदेश

NCR Ghaziabad: अजय बंसल सुल्लामल रामलीला कमेटी के प्रधान नियुक्त हुए

Admindelhi1
1 March 2025 3:26 PM IST
NCR Ghaziabad: अजय बंसल सुल्लामल रामलीला कमेटी के प्रधान नियुक्त हुए
x

गाजियाबाद: सात साल बाद हुए सुल्लामल रामलीला कमेटी के चुनाव में दोनों पैनल में से एक पैनल के दो प्रतिनिधि और दूसरे पैनल के बाकी प्रतिनिधियों ने चुनाव जीता। अजय बंसल के पैनल से खुद अजय बंसल और मंत्री पद के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की वहीं सुभाष गुप्ता के पैनल के बाकी प्रतिनिधियों ने जीत दर्ज की। सुल्लामल रामलीला कमेटी के चुनाव के लिए शुक्रवार को सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ। कुल 300 मतदाताओं में 282 वोट पड़े। प्रधान पद के विजेता अजय बंसल ने बताया कि दोनों पैनल मिलकर कमेटी बनाएंगे।

रामलीला सब मिलजुल कर आयोजित करेंगे। इस बार एक पक्ष के कोर्ट चले जाने के बाद यह चुनाव कराया गया था। चुनाव अधिकारी डॉ. राजेश तेवतिया और चुनाव संयोजक मिथलेश कुमार गुप्ता की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ।

Next Story