उत्तर प्रदेश

NCR Ghaziabad: गाजियाबाद नमो भारत स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए खुला 24X7 स्टोर

Admindelhi1
27 Feb 2025 3:26 PM IST
NCR Ghaziabad: गाजियाबाद नमो भारत स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए खुला 24X7 स्टोर
x
नमो भारत स्टेशन पर अब 24 घंटे खाद्य पदार्थ खरीद सकेंगे यात्री

गाजियाबाद: यात्रियों की सुविधा के लिए गाजियाबाद नमो भारत स्टेशन पर ग्रॉसरी से लेकर खाद्य पदार्थ खरीदने के लिए स्टोर खोल दिए गए हैं। यहां सातों दिन 24 घंटे यात्री खरीदारी कर सकते हैं।

एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि स्टेशन पर यात्रियों के लिए अन्य यात्री केंद्रित सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। यह एक ऐसा स्टोर है जहां यात्रियों को एक ही स्थान पर आवश्यक उत्पादों जैसे भोजन, पेय पदार्थों और किराने के सामान सहित अन्य उत्पादों को खरीदने की सुविधा मिल सकेगी। कामकाजी लोगों, छात्रों और अन्य यात्रियों को यात्रा के दौरान ताजे भोजन की सुविधा मिलेगी। स्टोर पर खरीदारी के लिए डिजिटल भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध है।

इसी कड़ी में साहिबाबाद, गाजियाबाद और आनंद विहार आदि स्टेशनों पर विभिन्न आउटलेट्स खोले गए हैं, जिनमें अमूल, नेस्कैफे, कोका-कोला, इटालियन बॉक्स, एफ एंड बी वेंडिंग मशीन आदि शामिल हैं। इसके साथ ही स्टेशनों पर यात्रियों के लिए एटीएम और स्मार्ट लॉकर की सुविधा भी उपलब्ध की कराई गई है। नमो भारत स्टेशनों पर कई अन्य नई सुविधाएं भी जल्द शुरू करने की तैयारियां जारी हैं।

Next Story