उत्तर प्रदेश

NCR Ghaziabad: एक माह की मेहनत बाद चोरी और लूट के 125 मोबाइल बरामद

Admindelhi1
24 Feb 2025 2:00 PM IST
NCR Ghaziabad: एक माह की मेहनत बाद चोरी और लूट के 125 मोबाइल बरामद
x
"मोबाइल पाकर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं था"

गाजियाबाद: नगर जोन पुलिस ने सेंट्रल इक्वीपमेंट आइडेंटीटी रजिस्ट्रर पोर्टल पर की गई शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए करीब एक माह की मेहनत बाद 125 मोबाइल को बरामद किए। ये मोबाइल झपटमारी, चोरी, खोए हुए थे। पुलिस लाइन स्थित परमजीत सभागार में डीसीपी नगर राजेश कुमार ने मोबाइलों को उनके धारकों को रविवार को सौंपा। मोबाइल पाकर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं था।

नगर जोन डीसीपी राजेश कुमार ने बताया कि पोर्टल पर दर्ज हुई शिकायतों पर पुलिस ने गंभीरता से काम किया। एक माह के प्रयास के बाद 125 मोबाइल को बरामद कर लिया गया। इन मोबाइलों को धारकों को सौंपा गया। इनकी कीमत करीब 25 लाख रुपये है। सबसे ज्यादा 60 मोबाइल सिहानीगेट थाने के मिले हैं। इसके अलावा 23 मोबाइल कोतवाली क्षेत्र, सात मोबाइल विजयनगर, 11 मोबाइल नंदग्राम, कविनगर के 20 व मधुबन बापूधाम के 04 मोबाइल हैं। अन्य शिकायतों पर भी पुलिस काम कर रही है। उनको भी बरामद करने का प्रयास है।

Next Story