उत्तर प्रदेश

Nawabganj: समझौता कराने का झांसा देकर युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म

Admindelhi1
13 May 2025 11:46 AM IST
Nawabganj: समझौता कराने का झांसा देकर युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म
x
बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

नवाबगंज: एक युवती का पति से समझौता कराने का झांसा देकर दो दोस्तों ने होटल में दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी वीडियो बना ली और वायरल करने की धमकी देकर छह महीने तक दुष्कर्म करते रहे। युवती की शिकायत पर थाना नवाबगंज पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस दोनों को तलाश कर रही है।

महिला का उसके पति के साथ विवाद चल रहा था। उसने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और मायके में ही रह रही थी। महिला का आरोप है कि पति से समझौता कराने का झांसा देकर बिथरी क्षेत्र के कमुआ कला निवासी राजवीर सिंह उर्फ पप्पू और उसके दोस्त भुता के पल्ली म्यूड़ी निवासी पिन्टू ने 8 नवंबर 2024 को उसे गांव के बाहर बुला लिया।

उसके बाद उससे बोले कि उसके पति शहर के एक होटल में हैं। वहीं पर दोनों को आमने-सामने बिठाकर बातचीत करा कर समझौता करा दिया जाएगा।

दोनों आरोपी उसे सेटेलाइट चौराहे पर स्थित एक होटल में लेकर आए। जहां पर उसे बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। इस दौरान आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। उसे वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ लगातार छह माह तक दुष्कर्म किया। आरोपियों की हरकतों से परेशान होकर विवाहिता ने पूरी बात अपने पति को बताई। जिसके बाद पीड़िता ने थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पति से चल रहे विवाद में समझौता कराने का झांसा देकर दो आरोपियों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है- गौरव सिंह, सीओ नवाबगंज

Next Story