- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Nawabganj: घरेलू हमले...
उत्तर प्रदेश
Nawabganj: घरेलू हमले में महिला से बदसलूकी, FIR दर्ज
Admindelhi1
29 July 2025 6:25 PM IST

x
नवाबगंज: थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक अपने साथियों के साथ एक महिला (woman) के घर में घुस आया। महिला का आरोप है कि वह रात करीब साढ़े आठ बजे अपने परिजनों के साथ खाना खाकर छत पर सोने चली गई थी। तभी युवक ने आकर उसके देवर से गाली-गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर युवक व उसके साथियों ने महिला के देवर के साथ जमकर मारपीट की। शोर सुनकर जब महिला और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्हें भी लाठी-डंडों से पीटा गया। महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
घटना की सूचना परिजनों ने थाना पुलिस को दी। महिला की ओर से नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
Tagsनवाबगंजक्राइम न्यूज़घरेलू हमलेमहिलाबदसलूकीFIR दर्जNawabganjCrime NewsDomestic AttackWomanMisbehaviorFIR registeredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





