उत्तर प्रदेश

Nawabganj: बंद पड़े मकान से हजारों की नकदी व जेवर चोरी

Admindelhi1
24 May 2025 7:40 PM IST
Nawabganj: बंद पड़े मकान से हजारों की नकदी व जेवर चोरी
x

नवाबगंज: चोरों ने बंद पड़े मकान के ताले तोडक़र हजारों रुपए की नगदी व जेवर पार कर दिये। पीडि़त ने थाने में तहरीर दी है।

जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला चंदेला निवासी हाल निवासी जसमई दरवाजा फर्रुखाबाद राघव शाक्य पुत्र सुरेश चंद्र शाक्य ने थाना पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया कि वह अपने जसमई दरवाजा स्थित मकान में परिवार के साथ रह रही है। वहीं गांव नगला चंदेला थाना नवाबगंज में बंद पड़े मकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने ताले काटकर भाभी के बक्से में रखी एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी कुंडल तथा 20000 नगद और घर में रखे हजारों रुपए के पीतल के बर्तन अज्ञात चोर चोरी कर ले गये।

जब घटना की सूचना गांव वालों ने पीडि़त को फोन पर दी, तो पीडि़त अपने घर पहुंचा और मामले की जानकारी कर थाने आया तथा थाना पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने मामले की जांच कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

Next Story