उत्तर प्रदेश

Nawabganj: जमीन विवाद में चली गोली, युवक की मौत

Admindelhi1
29 Jun 2025 6:39 PM IST
Nawabganj: जमीन विवाद में चली गोली, युवक की मौत
x
केस दर्ज

नवाबगंज: थाना क्षेत्र के गांव रामनगर पुठरी में जमीन विवाद ने शनिवार को खूनी रूप ले लिया। पूर्व सैनिक ओमकार सिंह व उनके परिजनों ने जमीन को लेकर विवाद के चलते एक ही परिवार पर दो बार हमला किया। पहले दिन में गाली-गलौज और फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देकर भागे, लेकिन पुलिस के लौटते ही शाम को फिर असलहों से लैस होकर घर में घुस गए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

हमले में महावीर राजपूत, उनके भतीजे आकाश व भतीजी रेनू उर्फ पलक घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। महावीर की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर किया गया जबकि रेनू को सैफई रेफर किया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष विद्यासागर तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल महावीर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया और बाकी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

मृतक आकाश के पिता उमेश चन्द्र की तहरीर पर थाना पुलिस ने पूर्व सैनिक ओमकार सिंह, उनके पुत्र सतनाम सिंह, शेर सिंह उर्फ सत्यवीर, अनार सिंह और सतनाम सिंह के पुत्र अमर सिंह उर्फ सोनू के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Next Story