उत्तर प्रदेश

Nawabganj: बैंक का निरीक्षण करने गये बैंक मैंनेजर पर ग्रामीण महिला ने बोला हमला

Admindelhi1
28 May 2025 3:03 PM IST
Nawabganj: बैंक का निरीक्षण करने गये बैंक मैंनेजर पर ग्रामीण महिला ने बोला हमला
x

नवाबगंज: बैंक का निरीक्षण करने पहुंचे रीजनल मैनेजर पर एक ग्रामीण महिला ने हमला बोल दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। शाखा प्रबंधक ने महिला के खिलाफ तहरीर दी है।

जानकारी केे अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के कस्बा नवाबगंज स्थित मंझना रोड पर एसबीआई बैंक की शाखा है। जिसमें बैंक मैनेजर कस्बा नवाबगंज के ही बताए गए हैं। आज एसबीआई शाखा के रीजनल मैनेजर निरीक्षण करने के लिए आये, तभी सूत्रों के अनुसार एक महिला आकर बैंक के सामने रोड के दूसरी तरफ एक खोखे पर बैठ गयी। जैसे ही रीजनल मैनेजर बैंक से बाहर निकले, वैसे ही महिला ने अधिकारी को दौडक़र पकड़ लिया और कॉलर पडक़र हाथापाई करने लगी। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि महिला चप्पल से भी अधिकारी पर वार करने ली। आसपास के दुकानदार मौके पर दौडक़र पहुंचे और रीजनल मैनेजर को जैसे तैसे बचाया। आसपास के लोगों ने महिला को पकड़ लिया और मौके पर बैठा लिया। वहीं बैंक पर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड ने थाना पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया तथा थाने लेकर पहुंचेे। रीजनल मैनेजर प्रसून कुमार तथा बैंक मैनेजर मुकुल कुमार समस्त स्टाफ के साथ थाने पहुंचे और बैंक में अपने साथ घटी घटना के बारे में थाना अध्यक्ष विद्यासागर तिवारी को जानकारी दी। जानकारी के आधार पर थाना अध्यक्ष विद्यासागर तिवारी ने बैंक मैनेजर मुकुल कुमार की तहरीर पर रीजनल मैनेजर प्रसून कुमार के साथ मारपीट करने की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर महिला को अपनी हिरासत में ले लिया। वहीं दूसरी आरोपी महिला ने बताया कि वह कायमगंज थाना क्षेत्र के गांव अरियारा निवासी मीरा देवी पत्नी अरविंद कुमार है। उसने बताया कि वह चार दिन पूर्व शमशाबाद की शाखा में लोन करवाने के लिए गई थी। जिस पर रीजनल मैनेजर से कुछ कहासुनी हो गई थी। आज वह लोन की बात करने कस्बा नवाबगंज के एसबीआई शाखा में आई थी। जहां अचानक रीजनल मैनेजर सामने आ गए और उनके साथ मारपीट हो गई।

Next Story