उत्तर प्रदेश

Nawabganj: लिफ्ट देने के बहाने युवक से मोबाइल, पांच हजार की नकदी की लूट

Admindelhi1
2 April 2025 1:05 PM IST
Nawabganj: लिफ्ट देने के बहाने युवक से मोबाइल, पांच हजार की नकदी की लूट
x

नवाबगंज: जनपद एटा के थाना नयागांव के गांव राम नगरिया आशाराम निवासी अजय कुमार पुत्र रवेंद्र सिंह मंगलवार दोपहर बाद अपने घर से बाइक पर थाना नवाबगंज के गांव नगला हीरा सिंह में अपनी ननिहाल जा रहा था, तभी बवना और बराकेशव के मार्ग पर गांव नया नगला के पास पहुंचते ही एक अज्ञात युवक ने बाइक को रोककर अजय कुमार से आगे तक छोड़ देने की बात कही। जिस पर अजय कुमार ने युवक को बाइक पर बिठा लिया। थोड़ी दूरी तक जाने के बाद युवक ने बाइक को रुकवाया और दबंगई में अजय से पैसे और मोबाइल मांगने लगा।

जिस पर अजय कुमार ने विरोध किया, तो युवक ने अपने गोट से तमंचा निकल कर अजय के सर पर लगा दिया। जिससे घबराकर अजय कुमार ने जेब में रखे पांच हजार रुपए युवक को दे दिए। युवक ने अजय कुमार का मोबाइल छीन कर तोड़ दिया, ताकि वह घटना की जानकारी फोन द्वारा किसी को न दे सके। अजय कुमार के शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे किसान अजय कुमार की तरफ भागे और युवक को पकड़ लिया। किसानों ने नवाबगंज थाना पर फोन कर घटना की जानकारी दी। किसानों द्वारा पकड़े गए युवक को पुलिस थाने ले आई।

Next Story