- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Nawabganj: नगर पंचायत...
Nawabganj: नगर पंचायत की लापरवाही उजागर, पहली बरसात में उपकेंद्र जलमग्न

नवाबगंज; पहली ही बारिश में नगर पंचायत की पोल खुल गयी। बीती रात हुई बारिश से नवाबगंज विद्युत उपकेंद्र तालाब बन गया। अधिकारियों को पानी में घुसकर आफिस जाना पड़ रहा है। वहीं पानी की बजह से उपभोक्ता भी नहीं आ रहे है।
कस्बा नवाबगंज स्थित फर्रुखाबाद रोड पर बने 33/11 केवीए विद्युत उपकेंद्र पहली ही बारिश में तालाब में तब्दील हो गया। वहां तैनात एसडीओ जूनियर इंजीनियर तथा अन्य कर्मचारियों को पानी से गुजरना पड़ रहा है। ऐसे में विद्युत बिल जमा करने आले वाले उपभोक्ता पानी भरे होने की बजह से नहीं आ रहे है। जब इस बाबत विद्युत उप केंद्र पर जानकारी की गई तो उन्होंने बताया की विद्युत उपकेंद्र पर जल भराव काफी ज्यादा हो गया है, इसलिए कोई भी उपभोक्ता आने को राजी नहीं है।
विद्युत उपकेंद्र नगर पंचायत क्षेत्र नवाबगंज में पड़ता है। जल निकासी के लिए नगर पंचायत को करनी चाहिए, इसके लिए नगर पंचायत को पत्र जारी किया जाएगा।





