- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Nawabganj: ई-रिक्शा की...
उत्तर प्रदेश
Nawabganj: ई-रिक्शा की टक्कर से बच्चा गंभीर रूप से घायल
Admindelhi1
22 Dec 2025 2:10 PM IST

x
नवाबगंज: थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने 8 वर्षीय बच्चे को टक्कर मार दी। इस हादसे में बच्चा घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नवाबगंज भेजा गया है।
यह घटना नवाबगंज नगर मुख्य बाजार मार्ग पर बैंक के पास हुई। बधौना गांव निवासी 8 वर्षीय अनुराग अपनी मां मंजू के साथ एक जन सेवा केंद्र पर आधार कार्ड बनवाने आया था। अचरा तिराहा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा चालक ने लापरवाही से बच्चे के ऊपर रिक्शे का पहिया चढ़ा दिया।
हादसे के बाद आसपास के दुकानदारों ने ई-रिक्शा चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ई-रिक्शा को थाने में खड़ा करा दिया है। घायल बच्चे को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी नवाबगंज भेजा गया।
Tagsनवाबगंजई-रिक्शाटक्करबच्चागंभीररूपघायलNawabganje-rickshawcollisionchildseriousforminjuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





