- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Nawabganj: एक युवती का...
Nawabganj: एक युवती का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला

नवाबगंज: नवाबगंज थाना क्षेत्र के हरिवंशपुर उपाध्याय गांव में रविवार को एक युवती का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार थी और उसका इलाज गोरखपुर में चल रहा था।
सुबह तक नहीं खुला दरवाजा, अंदर झांकने पर हुआ खुलासा
हरिवंशपुर उपाध्याय गांव निवासी प्रेमनारायण पांडेय की पोती पूजा पांडेय (20) शनिवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। सुबह देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आई, तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब न मिलने पर अंदर झांककर देखा, तो पूजा का शव छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए।
पुलिस और फोरेंसिक टीम ने की जांच
परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ उमेश्वर प्रभात फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और जांच शुरू की। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि पूजा मानसिक रूप से बीमार थी और उसका इलाज गोरखपुर में चल रहा था।
थाना प्रभारी निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है। घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है।





