- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Nawabganj: भाकियू...
Nawabganj: भाकियू स्वराज गुट आज से बिजली घर पर देगा धरना, प्रशासन सतर्क

नवाबगंज: भारतीय किसान यूनियन स्वराज गुट के कार्यकर्ताओं ने अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए बिजली घर में टेंट लगा दिया है।
जानकारी के अनुसार कस्बा नवाबगंज स्थित 3311 केवी विद्युत उपकेंद्र पर अधिकारियों, कर्मचारियों की मनमानी तथा नियमों की अवहेलना से नाराज भारतीय किसान यूनियन स्वराज गुट के जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी, लेकिन गर्मी आते ही ना तो विद्युत कटौती व्यवस्था में सुधार हुआ और ना ही वहां मौजूद कर्मचारियों के मनमानी में कोई सुधार हुआ, जबकि गरीब तबके के लोग बिल जमा करने जाते हैं तो मनमाने तरीके से पैसे वसूले जाते हैं और विद्युत व्यवस्था में भी कोई सुधार नहीं करते हैं।
इससे नाराज होकर भारतीय किसान यूनियन स्वराज गुट ने 8 अप्रैल से आंदोलन करने की चेतावनी दी थी, लेकिन जब कोई सुधार नहीं हुआ तो कल 8 अप्रैल को 10:00 बजे से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इसके लिए किसान यूनियन स्वराज गुट के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा के आह्वान पर कार्यकर्ता पप्पू राठौर तथा दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बिजली घर पर टेंट लगाना शुरू कर दिया।





