उत्तर प्रदेश

Nawabganj: हनुमानजी के मंदिर से चालीस किलो वजन के घंटे चोरी

Admindelhi1
28 May 2025 2:57 PM IST
Nawabganj: हनुमानजी के मंदिर से चालीस किलो वजन के घंटे चोरी
x

नवाबगंज: हनुमानजी के मंदिर से अज्ञात चोरों ने चालीस किलो वजन के घंटे चोरी कर लिये। भक्तों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी।

जानकारी केेे अनुसार थाना क्षेत्र के गांव हईपुर में हनुमान जी का मंदिर है। जिसमें गांव व आसपास के लोग हनुमान जी के मंदिर में पूजा अर्चना करते हैं। मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए गांव के लोग हमेशा तैयार रहते हैं। सोमवार रात किसी समय मंदिर में टंगे लगभग चालीस किलो वजन के घंटे अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिए। सुबह जब लोग मंदिर में पूजा अर्चना करने गए। तब लोगों को मंदिर से घंटे चोरी होने की जानकारी हुई। मंगलवार सुबह गांव के ही होरीलाल, अमरनाथ, पप्पू, महेंद्र धर्मपाल सहित कई लोगों ने थाना पुलिस को घटना की सूचना दी।

Next Story