उत्तर प्रदेश

Nawabgan: फार्मासिस्ट एसो द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत किया गया

Admindelhi1
2 Jun 2025 12:20 PM IST
Nawabgan: फार्मासिस्ट एसो द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत किया गया
x
संगठन की एकजुटता पर दिया गया बल

नवाबगंज: कस्बा नवाबगंज में स्थित रामा मेडिकल एंड फॉर्मा क्लिनिक पर अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन पर बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में नवनियुक प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 विवेक कुमार का जिलाध्यक्ष व फार्मासिस्ट अर्पित यादव ने माला पहनाकर स्वागत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 विवेक कुमार ने बैठक में संगठन को मजबूत बनाने की बात कही। वहीं जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने संगठन के सभी सदस्यों को सक्रिय होने, एक जुट होकर काम करने व सभी की समस्याओं में एक साथ खड़े होकर संगठन के साथ चलने की बात कही।

कहा कि यदि हम संगठन में रहकर एक साथ मिलकर रहेंगे तो हमारा कोई भी उत्पीडऩ नहीं कर पाएगा। हम अनेक है इस लिए हमें प्रताडि़त किया जाता है। अगर हम एक हो जाएंगे तो किसी में ताकत नहीं कि हमें बेवजह परेशान कर सकें। प्रदेश में 2 लाख से अधिक फार्मासिस्ट है, लेकिन सरकार द्वारा केबल 100 वैकेंसी ही दी जाएंगी। इसी स्थिति में हमें खुद पर निर्भर रहना है। इस मौके पर जितेंद्र कुशवाह, प्रदीप कुशवाह, अर्जुन शुक्ला, अभय यादव आदि मौजूद रहे।

Next Story