- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मुलायम सिंह के निधन पर...
उत्तर प्रदेश
मुलायम सिंह के निधन पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जताया शोक
Admin Delhi 1
10 Oct 2022 12:03 PM IST

x
बरेली न्यूज़: सोमवार की सुबह राजनीति के पुरोधा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह का निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर समाज में शोक का लहर दौड़ गया। मुलायम सिंह यादव का छवि सभी जनमानस में राजनीति दल से उपर उठकर लोकप्रिय रही है। यही वजह है कि आज हर कोई उनके निधन पर दुखी है। सभी शोक व्यक्त कर रहें हैं।
मुलायम सिंह के निधन पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने अफसोस का इजहार किया है और शोक व्यक्त किया है। बरेलवी ने कहा कि मुलायम सिंह जी मुसलमानों के हमदर्द थे। मुख्यमंत्री रहते हुए मुस्लिम समस्याओं को हल के लिए कोशिशें करते रहते थे, उनके बेटे अखिलेश यादव को भी चाहिए की अपने पिता के नक्शे कदम पर चलें।
Next Story





