उत्तर प्रदेश

Narnaul: भारतीय मजदूर संघ ने बनाई नई जिला इकाई

Admindelhi1
16 Aug 2025 7:10 PM IST
Narnaul: भारतीय मजदूर संघ ने बनाई नई जिला इकाई
x

नारनौल: नारनौल में शनिवार को भारतीय मजदूर संघ द्वारा आयोजित अधिवेशन में पुरानी जिला कार्यकारिणी को भंग करके नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के प्रदेश महामंत्री हवा सिंह मैहला, प्रदेश मंत्री एवं भिवानी विभाग प्रमुख हवा सिंह तंवर, जिला महेंद्रगढ़ के जिला मंत्री भंवरलाल व विभागीय संगठनों के कर्मचारीगण शामिल हुए।

नई जिला कार्यकारिणी के तहत अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ से आशीष गोरा को दोबारा से जिला अध्यक्ष, अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ से मुनी देवी व ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर संघ से दीपक को उपाध्यक्ष, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ एनएचएम से हरकेश को जिला मंत्री, आई टी आई से हरीश व कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ से दीपक को सह मंत्री, अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ से भूपेश पालीवाल को कोषाध्यक्ष तथा अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ से मंजू बाला, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ एनएचएम से स्नेह लता व डॉ पुष्पेंन्द्र, अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ से कर्मवीर जाखड़ जिला कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर चुने गए।

भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री हवा सिंह मेहला ने नवनिर्वाचित जिला समिति को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय मजदूर संघ 23 जुलाई 1955 को शून्य से आरंभ होकर 70 वर्ष में इस देश का ही नहीं, दुनिया का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है। भारतीय मजदूर संघ मजदूरों का मजदूरों के लिए और मजदूरों द्वारा चलाए जाने वाला श्रम संगठन है। भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रवादी सोच रखने वाला गैर राजनीतिक श्रम संगठन है।

Next Story