उत्तर प्रदेश

पहले से अधिक सीटों के साथ प्रधानमंत्री बनेंगे तीसरी बार नरेन्द्र मोदी: जगदगुरु रामभद्राचार्य

Shreya
17 July 2023 10:46 AM IST
पहले से अधिक सीटों के साथ प्रधानमंत्री बनेंगे तीसरी बार नरेन्द्र मोदी: जगदगुरु रामभद्राचार्य
x

चित्रकूट। पद्म विभूषण से सम्मानित चित्रकूट के तुलसी पीठाधीश्वर जगदगुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने कहा है कि देश में इस बार भी नरेन्द्र मोदी की सरकार बनेगी। पिछली बार की तुलना में सीटें अधिक आएंगी।

भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाले संत पद्म विभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज ने रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत के साथ केंद्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। वहीं उन्होंने कहा कि योगी का परिवार प्रारम्भ से धार्मिक और ईमानदार है।

जगदगुरु ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव स्वयं में तो अच्छे हैं, पर असंगत पाकर नष्ट हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बताओ मुझे राजनीति करने की चुनौती दे दी। क्या हम तुम्हारे साथ राजनीति करेंगे ? जगदगुरु ने कहा कि मैं संत हूँ। उनसे राजनीति क्या करूंगा ?

उन्होंने आगे कहा कि चित्रकूट आना उनका दिखावा था। राम भक्तों पर उन्होंने गोली चलवाई। हमने उनसे कहा था कि राम जन्म भूमि का कुछ निर्णय कर लो। अंत में हम लोगों ने निर्णय किया। पहली बार ऐसा हुआ कि सरकार 10 वर्षों तक लगातार रही है। मोदी फिर प्रधानमंत्री होंगे। वहीं उन्होंने ओपी राजभर के बारे में कहा है कि मैं क्या कहूं राजभर की लीला वही जानें।

प्रेमी से मिलने के लिए पाकिस्तान से चलकर चार बच्चों के साथ भारत आई महिला सीमा हैदर का मामला इस समय खूब सुर्खियों पर है। इस पर पद्म विभूषण से सम्मानित चित्रकूट के तुलसी पीठाधीश्वर जगदगुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने सीमा हैदर को लेकर बड़ा बयान दिया है। जगदगुरु ने कहा है कि ऐसी महिलाओं से भारतीयों को सावधान रहना चाहिए।

Next Story