उत्तर प्रदेश

Nagaur: जोधपुर के स्टूडेंट्स की बस पलटी, हादसे में तीन की मौत

Admindelhi1
11 March 2025 12:46 PM IST
Nagaur: जोधपुर के स्टूडेंट्स की बस पलटी, हादसे में तीन की मौत
x
"24 से ज्यादा घायल हुए"

नागाैर: नागौर में मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे लालदास महाराज धाम के पास नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जोधपुर के स्टूडेंट्स से भरी वॉल्वो बस पलट गई। हादसे में तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 24 से ज्यादा स्टूडेंट्स बुरी तरह घायल हैं। एक अन्य हादसे में बीती रात बीकानेर रोड पर बाराणी के पास तेज रफ्तार कार पलट गई। इसमें चार युवकों की मौत हो गई।

सुरपालिया थानाधिकारी सियाराम ने बताया कि आज सुबह बुरड़ी फांटे के पास एक वॉल्वो बस ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दुघर्टना के बाद बस पलट गई। बस चंडीगढ़ से जोधपुर की तरफ जा रही थी। मृतकों की पहचान जोधपुर निवासी ह​र्षित, आरु​षि व आरव के रूप में हुई है। ये सभी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट हैं। एक्सीडेंट में घायल 24 से अधिक स्टूडेंट्स को नागौर के जेएलएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Next Story