उत्तर प्रदेश

नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने पुष्प वर्षा कर कावरियां दलों को किया प्रोत्साहित

Admin Delhi 1
19 Aug 2023 1:54 AM GMT
नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने पुष्प वर्षा कर कावरियां दलों को किया प्रोत्साहित
x

अंबेडकर नगर: नगरपंचायत क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में कांवड़ यात्रा पर अयोध्या जाने के लिए निकले कांवरियों दल के सदस्यों का चेयरमैन ओमकार गुप्ता के द्वारा अंग वस्त्र व माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान नगर पंचायत क्षेत्र में कांवरियों के उत्साहवर्धन एवं स्वागत के लिए उन पर पुष्प वर्षा भी की गई। इससे पहले कावड़ यात्रा के मद्देनजर नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता के नेतृत्व में नगर की साफ सफाई के साथ कांवरियों के स्वागत के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। कांवरिया दल में शामिल कांवरिया संघ के सदस्यों ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र किसी भी चेयरमैन के द्वारा अब तक कांवरियों के लिए ऐसी व्यवस्था नहीं की गई थी। लेकिन नवनिर्वाचित चेयरमैन ओमकार गुप्ता ने कांवरियों के लिए जो व्यवस्था की है वह सराहनीय है। गुरुवार को रसूलपुर दरगाह से सैकड़ों की संख्या में कांवरियों का जत्था अयोध्या के लिए रवाना हुआ। बता दें कि विगत कई बरसों से सावन के पवित्र महीने में कांवरियों का दल बोल बम जय शिव के नारों व भक्ति मय संगीत की धुनों पर पंचमी के पूर्व अयोध्या सरयू जी का पवित्र जल कांवड़ में लाने के लिए निकालता है।और तीन चार दिन की कठिन तपस्या करते हुए नंगे पांव पदयात्रा करते हुए नाग पंचमी के दिन अपने अपने क्षेत्रों में स्थित शिवालियों में जलाभिषेक कर परिवार एवं देश की सुख शांति व विश्व के कल्याण के लिए प्रार्थना करता है।

इस कठिन तपस्या में कांवड़ियों के पांव में छाले व कावड़ ढ़ोनो के कारण से कंधे भी छील जातें हैं।इस बीच सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम रहे। उप जिलाधिकारी टांडा सचिन यादव,उप जिलाधिकारी अकबरपुर बाबूलाल कनौजिया, उप जिलाधिकारी मोहनलाल गुप्ता, थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह यादव, थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह, थानाध्यक्ष संम्मनपुर दीपक रघुवंशी ,थानाध्यक्ष हंसवर प्रमोद सिंह,पुलिस चौकी किछौछा इंचार्ज शत्रुघन यादव सहित कई थानों की पुलिस और पीएसी बल मौके पर मौजूद रहे।

Next Story