- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गुरुकुल में छात्र की...
उत्तर प्रदेश
गुरुकुल में छात्र की रहस्यमय मौत, मां ने जताई हत्या की आशंका
Saba Naaz
8 July 2025 8:29 PM IST

x
Uttar Pradesh उत्तरप्रदेश : शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र के रुद्रपुर गांव स्थित गुरुकुल महाविद्यालय में मंगलवार की सुबह कक्षा छह के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। छात्र के कान व नाक से खून निकल रहा था।
परिजनों ने शव की हालत देख मामला संदिग्ध बताते हुए कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने आरंभिक जांच की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। कन्नौज के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के गांव रामखेड़ा निवासी बृजेश सिंह यादव ने 12 अप्रैल को अपने 13 वर्षीय बेटे अनुराग का प्रवेश तिलहर थाना क्षेत्र के रुद्रपुर गांव स्थित गुरुकुल महाविद्यालय में कक्षा छह में कराया था। मंगलवार की सुबह छात्र अनुराग की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
छात्र की मां सरिता ने बताया कि सुबह पांच-छह बजे के बीच आचार्य प्रणव का फोन आया था। कहा था कि उनके बच्चे की तबीयत ठीक नहीं है। जब राजकीय मेडिकल कॉलेज आए तो यहां बेटे का शव मिला। जहां बेटा सो रहा था, वहां बेटे के खून के कतरे मिले हैं। जरूर बेटे के साथ कोई अनहोनी हुई है।
Tagsगुरुकुलछात्रहत्याGurukulstudentmurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





