उत्तर प्रदेश

"मेरी पत्नी मेरी हत्या कराना चाहती है, मुझे बचा लो" – रिपोर्ट से चौंकी पुलिस

Saba Naaz
19 Jun 2025 9:02 PM IST
मेरी पत्नी मेरी हत्या कराना चाहती है, मुझे बचा लो – रिपोर्ट से चौंकी पुलिस
x
Uttar Pradesh उत्तरप्रदेश : शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चाैंकाने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी द्वारा हत्या कराए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
साथ ही पत्नी व बेटे पर पिटाई करने का भी आरोप लगाया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मां-बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के लोधीपुर गांव निवासी बलवीर चंडीगढ़ में रहकर मजदूरी करता है। इस समय वह गांव आया है। मजदूर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह छह बजे अपने गांव के ही एक व्यक्ति की दुकान पर बैठा था। तभी उसकी पत्नी व बेटा आकर मारपीट करने लगे।
बेटे ने चाकू से पीड़ित पर हमला कर दिया। इससे उसके सिर में चोट लग गई। मारपीट का विरोध करने पर पत्नी व बेटे ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। पीड़ित का आरोप है कि इससे पहले भी पत्नी उसके साथ मारपीट कर चुकी है। कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर उसकी पत्नी व बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। धमोरा में दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता के साथ मारपीट और परिवार को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहजाद नगर थाना क्षेत्र के मोमिनपुर गांव निवासी ग्रामीण ने अपनी बेटी रेखा की शादी मिलक थाना क्षेत्र के हल्दुआ गांव निवासी भोजराम के साथ 2022 में की थी।
शादी के कुछ दिन बाद महिला का पति दहेज की मांग करनेे लगा। एक दिन उसके ऊपर पेट्रोल डाल दिया और मारपीट की, जिससे महिला जान बचाकर मायके चली गई। बताया जा रहा है कि महिला निजी सेक्टर में नौकरी करती है, जिसकी सैलरी को लेकर पति ने हंगामा किया था। जिसके बाद पंचायत में तय हुआ महिला अपनी कमाई से 10 हजार रुपये महीने पति को देगी। 16 मार्च को महिला के मायके में 14 लोगों ने आकर घर में घुसकर मारपीट कर घायल कर दिया और नौकरी छोड़ने और जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
Next Story