उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar: महिला ने अपने पति पर लगाया युवती के अपहरण का आरोप

Admindelhi1
5 Oct 2024 11:59 AM IST
Muzaffarnagar: महिला ने अपने पति पर लगाया युवती के अपहरण का आरोप
x
युवती को लेकर कई दिन से फरार

मुजफ्फरनगर: उत्तराखंड निवासी एक महिला आज मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना पहुंची और पुलिस से गुहार लगाते हुए बताया कि उसका पति मंडी थाना क्षेत्र की एक युवती को लेकर कई दिन से फरार हैं।

पीड़ित महिला ने अपने पति और अपने ननदोई पर कार्यवाही की मांग की है। वहीं दूसरी तरफ जो युवती पिछले कई दिन से लापता है, उसके परिजन भी मंडी थाने पर अपनी बेटी की बरामदगी की गुहार लगा रहे हैं। इस मामले में मंडी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और लापता युवती की तलाश के प्रयास कर रही है।

इस मामले में सीओ मंडी रुपाली राव ने बताया कि थाना नई मण्डी पर उत्तराखण्ड निवासी महिला द्वारा अपने पति के विरुद्ध एक युवती के अपहरण के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया ।

घटना के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत है । इस प्रकरण के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्रीमती रूपाली राव ने बताया कि युवती गांव मेघाखेडी की निवासी हैं, जिसे शीघ्र ही बरामद कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Next Story