उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar: यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य आज शुक्रताल में आएंगे

Admindelhi1
5 Oct 2024 12:42 PM IST
Muzaffarnagar: यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य आज शुक्रताल में आएंगे
x
डीएम-एसएसपी ने देखी व्यवस्थाएं

मोरना: तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में शनिवार को उप मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर डीएम-एसएसपी ने अधिकारियों के साथ हैलीपेड़ आदि जगह का निरीक्षण किया जहां पर डिप्टी सीएम पहुंचेंगे।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के शुकतीर्थ आगमन को लेकर डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी अभिषेक सिंह, एडीएम नरेंद्र बहादुर, एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार, एसपी देहात आदित्य बंसल, सीओ भोपा रवि शंकर मिश्रा, थाना प्रभारी नोवेंद्र सिंह आदि के साथ शुकदेव आश्रम पहुंचे, जहां पर हैलीपेड़ का निरीक्षण किया ।

सभा स्थल पंजाबी धर्मशाला का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वही शुकदेव आश्रम पहुंचे डीएम व एसपी ने वट वृक्ष के दर्शन कर पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द महाराज से आशीर्वाद लिया। स्वामी जी ने पटका पहनाकर सम्मानित किया ।

Next Story