- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मुजफ्फरनगर: अनियंत्रित...
उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर: अनियंत्रित ट्रक ने दो कारों में मारी टक्कर, 2 की मौत
Admin Delhi 1
18 Jun 2022 3:02 PM IST

x
रोड एक्सीडेंट न्यूज़: सिखेड़ा थाने के जानसठ मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित ट्रक ने 2 कारों में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे 2 कार सवारों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। आनन-फानन में आस-पास मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और पुलिस को घटना की सूचना दी। शूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं मौके का फायदा उठाकर ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। बताया जाता है कि कार सवार मुजफ्फरनगर से मीरापुर जा रहे थे। उसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ।
Next Story





