उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar: राष्ट्रविरोधी टिप्पणी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Admindelhi1
10 May 2025 7:01 PM IST
Muzaffarnagar: राष्ट्रविरोधी टिप्पणी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
x

मुजफ्फरनगर: जनपद के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में राष्ट्रविरोधी टिप्पणी और आपत्तिजनक नारेबाजी करने के मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पहला मामला भोपा थाना क्षेत्र के मोरना नई बस्ती का है, जहां निवासी शाहवेज पर राष्ट्र विरोधी टिप्पणी करने का आरोप है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने शाहवेज को हिरासत में लेकर पूछताछ की और पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

दूसरी कार्रवाई नगर कोतवाली पुलिस ने की। बीती देर रात अनवर नामक युवक को राष्ट्रविरोधी नारा लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, अनवर की हरकत से क्षेत्र में तनाव फैल सकता था। समय रहते कार्रवाई कर हालात को नियंत्रण में ले लिया गया।

दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने साफ किया है कि राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि राष्ट्र विरोधी टिप्पणियों और आपत्तिजनक बयानों को गंभीरता से लिया गया है। भोपा थाना और कोतवाली नगर क्षेत्र में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमे पंजीकृत किए गए हैं। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करते हुए उन्हें जेल भेजा गया है और मामले में कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि राष्ट्र विरोधी गतिविधियों और बयानों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Next Story