- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Muzaffarnagar: 27...
Muzaffarnagar: 27 अप्रैल को लखनऊ में जुटेंगे व्यापारीः कृष्ण गोपाल मित्तल

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल मंडल में संगठन की शक्ति बढ़ाने के लिए जुटे हुए हैं। उनके द्वारा सहारनपुर मंडल के जनपदों का दौरा करते हुए जनपद सहारनपुर एवं शामली में व्यापार संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर समस्याओं को सुना और संगठन को बढ़ाने पर बल दिया गया।
मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल के साथ इस दौरे में शाामिल रहे समस्त पदाधिकारियों का जनपद सहारनपुर व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष मदन मोहन मित्तल, नगर अध्यक्ष संदीप चौधरी ने अपनी इकाईयों के पदाधिकारियों के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल ने इस अवसर पर कहा कि संगठन व्यापारियों के हितों को लेकर लगातार कार्य कर रहा है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष एवं स्वतंत्र प्रभार मंत्री यूपी सरकार नितिन अग्रवाल द्वारा व्यापारियों के हितों के लिए अनेक मुद्दों पर आगामी 27 अप्रैल को लखनऊ में व्यापार संगठन के प्रदेश भर के पदाधिकारियों की बैठक आहूत की गई है, जिसमें व्यापार संगठन के प्रदेश के समस्त जिलों के प्रमुख पदाधिकारी शामिल रहेंगे। इसी परिपेक्ष में व्यापार संगठन के प्रदेश के समस्त मंडलों के प्रभारियों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों से अवगत कराने हेतु ये दौरा कर बैठक आयोजित की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि लगातार जीएसटी विभाग द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न की शिकायतें मिल रही हैं। अगर जीएसटी विभाग द्वारा व्यापारियों को इसी तरह निशाना बनाया जाता रहा तो इसका खुलकर विरोध किया जाएगा और सड़कों पर उतरकर जीएसटी विभाग के अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। किसी भी कीमत पर हम इंस्पेक्टर राज को बर्दाश्त नहीं करेंगे। मंडल के दौरे पर मुजफ्फरनगर से कार्यकारी जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी, नगर उपाध्यक्ष शिव कुमार सिंघल, जिला युवा प्रभारी विजय प्रताप सिंह, जिला युवा महामंत्री भूपेंद्र गोयल, नगर मंत्री विशाल शर्मा भी शामिल रहे। सहारनपुर में बैठक के दौरान सहारनपुर व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष मदन मोहन मित्तल, कोषाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, नगर महामंत्री विजय मलिक, गौरव दुंग, नगर अध्यक्ष संदीप चौधरी, कोषाध्यक्ष मनीष विजन, नगर उपाध्यक्ष अनुपम जुनेजा, मनप्रीत सिंह, मयंक चौधरी, रजत गर्ग, संजय बंसल, दिवाकर, राजकुमार, प्रवीण कुमार, शशि कुमार, प्रेमचंद, नरेश शर्मा, मुनेश त्यागी सहित अनेकों पदाधिकारी उपस्थित रहे।





