उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar: पर्यटकों की कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिरी

Admindelhi1
30 Sept 2024 11:35 AM IST
Muzaffarnagar: पर्यटकों की कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिरी
x
चार युवक व कार चालक घायल

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर से मसूरी घूमने गए चार युवकों की कार हाथीपांव रोड पर रात में अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिसमें चारों युवक घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार पर्यटक नगरी मसूरी में देर रात सड़क हादसा हो गया था, जिसमें मुजफ्फरनगर से आए युवकों की कार हाथीपांव के पास खाई में गिर गई। कार के खाई में गिरते ही चीख पुकार मच गई। इस दौरान पांच लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार चार युवक आकाश, अमन, शशांक व करण मुजफ्फरनगर से मसूरी घूमने गए थे। हाथीपांव रोड पर रात में अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना मोबाइल व फायर सर्विस तुरंत मौके पर गई।

टीम ने चारों को युवकों को खाई से निकाला। उन्हें हल्की चोट आई थी। वहीं, पांचवां ड्राइवर साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे एंबुलेंस से दून अस्पताल भिजवाया गया।

पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन प्राथामिक जांच में सामने आया कि मौसम खराब होने के कारण उनकी कार खाई में गिरी। इस घटना की सूचना मिलने पर सभी के परिजन मुजफ्फरनगर से देहरादून अस्पताल में पहुंच गए हैं।

Next Story