उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar: आम के बाग की रखवाली कर रहे बुजुर्ग की हत्या का राज खुला

Admindelhi1
13 Jun 2025 12:25 PM IST
Muzaffarnagar: आम के बाग की रखवाली कर रहे बुजुर्ग की हत्या का राज खुला
x

मुजफ्फरनगर: पुरकाजी पुलिस ने आम के बाग की रखवाली के दौरान हुई ओमपाल की हत्या का खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि शराब पीते समय हुए विवाद के बाद ओमपाल की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने जानकारी दी कि मृतक ओमपाल ग्राम गोधना का रहने वाला था और आम के बाग की रखवाली का कार्य करता था। 8 जून की रात उसका खून से लथपथ शव बरामद किया गया था।

मामले की जांच में शक के आधार पर ओमपाल के दोनों साथी — मुनेश और सुनील उर्फ माटी (निवासी हरिनगर) को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया और बताया कि शराब पीने के दौरान विवाद हुआ था, जिसके बाद उन्होंने डंडों से हमला कर ओमपाल की हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त डंडे भी बरामद कर लिए हैं। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Next Story