- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Muzaffarnagar: स्वामी...
Muzaffarnagar: स्वामी ओमानन्द ने शुकदेव आश्रम में किया अभिनंदन

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा परिजनों के साथ शुक्रवार देर शाम शुकतीर्थ धाम पहुंचे। इस दौरान वहां उनका स्वागत करने के लिए डीएम सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे, तो वहीं शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द ने आश्रम में मुख्य सचिव सहित सभी अधिकारियों और आगंतुकों का अभिनंदन किया। सभी को पटका पहनाने के साथ ही श्रीमद भागवत गीता और शास्त्र भेंट किये गये।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा परिजनों के साथ शुकतीर्थ धाम पहुंचे। यहां पर डीएम उमेश मिश्रा ने अन्य अधिकारियों के साथ उनका स्वागत करते हुए अगुवाई की। यहां विभिन्न मन्दिरों और आश्रमों का भ्रमण करते हुए पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा जिले के अधिकारियों के साथ भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम पहुंचे और तीर्थ जीर्णाेद्धारक वीतराग स्वामी कल्याणदेव महाराज की समाधि पर उनका स्मरण करते हुए नमन किया। सभी अधिकारियों ने यहां पर श्रद्धाजंलि अर्पित की।
डीएम और सीडीओ सहित कई अधिकारी रहे मौजूद: अक्षय वट और श्री शुकदेव मंदिर में पूजा अर्चना कर पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द महाराज से आशीर्वाद ग्रहण किया। इस दौरान पूर्व मुख्य सचिव श्री मिश्रा ने शिक्षा ऋषि को दिव्य संत बताया और सनातन धर्म की अमूल्य निधि शुकतीर्थ के जीर्णाेद्धार का श्रेय वीतराग संत के त्याग, तपस्या और पुरुषार्थ को दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डीएम उमेश मिश्रा, सीडीओ कमल किशोर कण्डारकर, एडीएम गजेन्द्र कुमार, डिप्टी कलेक्टर अपूर्वा यादव, एसडीएम जानसठ जयेंद्र सिंह, तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता, नायाब तहसीलदार ब्रजेश सिंह, विपिन सिंह, लेखपाल प्रवीण कुमार, दीपक मिश्रा, ट्रस्टी ओमदत्त देव, कथाव्यास अचल कृष्ण शास्त्री आदि मौजूद रहे





