- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Muzaffarnagar: केस में...
उत्तर प्रदेश
Muzaffarnagar: केस में गवाही देने पर चली गोलियां, मौके पर ही युवक की मौत
Tara Tandi
7 April 2025 12:26 PM IST

x
Muzaffarnagar मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के बिजोपुरा गांव में हत्या के मामले में एक मुख्य गवाह पर कथित रूप से पांच लोगों ने गोलियां बरसा दीं जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सलमान (35) के रूप में हुई है जो अपने भाई जैद की हत्या के मामले में मुख्य गवाह था।
चार साल पहले मेरठ में जैद की हत्या कर दी गई थी और यह मामला मेरठ की ही एक अदालत में लंबित है। पुलिस क्षेत्राधिकारी देवव्रत बाजपेयी ने संवाददाताओं को बताया कि इरफान और उसके चार साथी कालिया, मोहम्मद अली, नैमुद्दीन और फाजिल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। ये सभी मेरठ जिले के निवासी हैं।
अधिकारी ने बताया कि फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है। सलमान के भाई नौशाद द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार आरोपी, सलमान पर गवाह के तौर पर अपना नाम वापस लेने का दबाव बना रहे थे लेकिन उनके भाई ने ऐसा करने से इनकार कर दिया।
पुलिस ने बताया कि शनिवार को उसे बिजोपुरा गांव के जंगल में ले जाया गया, जहां उस पर गोलियां बरसा दी गईं। पुलिस ने बताया कि शव बरामद किए जाने के बाद रविवार को उसकी पहचान की गई।
TagsMuzaffarnagar केस गवाही देनेचली गोलियांमौके युवक मौतMuzaffarnagar: Shots fired to testify in a caseyoung man died on the spotजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





