उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar: हरिद्वार जा रहे परिवार पर सड़क हादसा, मौके पर 6 की मौत

Tara Tandi
1 Oct 2025 1:05 PM IST
Muzaffarnagar: हरिद्वार जा रहे परिवार पर सड़क हादसा, मौके पर 6 की मौत
x
Muzaffarnagar मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बड़ा सड़क हादसा हो गया है, जिसमें हरियाणा में करनाल के रहने वाले 6 लोगों की जान चली गई है। जानकारी के अनुसार, यह सभी लोग अस्थियां विसर्जन के लिए हरिद्वार जा रहे थे। पानीपत-खटीमा मार्ग पर उनकी कार ट्रक से टकरा गई, जिसमें सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, मृतकों में 4 व्यक्ति और 2 महिलाएं शामिल हैं। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण लोगों ने घायलों को गाड़ी से निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, हादसे में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करनाल के फरीदपुर गांव के रहने वाले महेंद्र सिंह की पिछले दिनों कैंसर से मौत हो गई थी, जिनकी अस्थियां विसर्जन करने सुबह महेंद्र की पत्नी, जीजा, उसकी 2 बहनें और एक बच्चा अर्टिगा कार में सवार होकर हरिद्वार जा रहे थे। सुबह साढ़े 5 बजे के करीब खटीमा रोड पर उनकी कार सामने आ रहे ट्रक से टकरा गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी को बड़ी मुश्किल से कार से बाहर निकाला। इसके बाद हादसे की सूचना पुलिस को दी।
Next Story