उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar: प्ले स्कूल की सुरक्षा पर सवाल, चोरी का मामला सामने आया

Admindelhi1
3 Jun 2025 3:24 PM IST
Muzaffarnagar: प्ले स्कूल की सुरक्षा पर सवाल, चोरी का मामला सामने आया
x
पांच गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर: थाना सिविल लाइन क्षेत्र की साकेत कॉलोनी स्थित लिटिल एंजेल्स प्ले स्कूल में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने स्कूल में लगे रोशनदान को उखाड़ कर भीतर प्रवेश किया और लाखों रुपये का सामान चुरा लिया।

चोरी हुए सामान में दो इन्वर्टर, म्यूजिक सिस्टम, प्रोजेक्टर और कार्यालय में रखी बच्चों की लगभग 6,000 रुपये फीस की नकदी शामिल है। इसके अलावा, चोरों ने स्कूल परिसर और शौचालय में लगी करीब दो दर्जन स्टील की पानी की टोंटियाँ भी उखाड़ लीं। चोरों ने स्कूल के अंदर जमकर तोड़फोड़ भी की, जिससे स्कूल की संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है।

स्कूल के संचालक विनय शर्मा जब मंगलवार सुबह स्कूल पहुंचे तो उन्हें इस घटना की जानकारी हुई। उन्होंने तुरंत साकेत चौकी को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये आंकी गई है। स्कूल संचालक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में लिखित तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।

Next Story