उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar: अपहरण और दुष्कर्म के बाद भी पुलिस की चुप्पी, बढ़ा आक्रोश

Admindelhi1
13 Jun 2025 12:30 PM IST
Muzaffarnagar: अपहरण और दुष्कर्म के बाद भी पुलिस की चुप्पी, बढ़ा आक्रोश
x

मुजफ्फरनगर: छपार थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी पीड़ित परिवार ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर गांव के ही एक युवक पर नाबालिग बेटी का अपहरण कर तीन दिन तक अंबाला में रखकर बलात्कार करने का गंभीर आरोप लगाया।

पीड़िता ने बताया कि वह कॉलेज से घर लौट रही थी, तभी आरोपी नरेंद्र ने उसे बाइक पर घर छोड़ने का प्रस्ताव दिया। इनकार करने पर उसने जबरन उसका मुंह दबाकर अपहरण कर लिया। पीड़िता ने कहा, “जब मेरी आंख खुली, मैं एक कमरे में थी, और वह मेरे चेहरे पर पानी डाल रहा था।”

हिंदूवादी नेता लोकेश सैनी ने बताया कि नाबालिग लड़की को अंबाला ले जाया गया, जहां सीआरपीएफ ने परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे वापस लाए, लेकिन गांव में हुई पंचायत में आरोपी पक्ष ने 10-20 बाहरी लोगों को बुलाकर मारपीट शुरू कर दी, जिसमें पीड़िता के माता-पिता सहित अन्य लोगों को चोटें आईं। उन्होंने आरोप लगाया कि छपार थाना पुलिस ने अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया, जिसके चलते पीड़ित परिवार को एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज करानी पड़ी। पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Next Story