उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar: पुलिस ने सुशील मूंछ के बेटे को मारी गोली, घायल अवस्था में गिरफ्तार किया

Admindelhi1
28 Jan 2025 4:58 PM IST
Muzaffarnagar: पुलिस ने सुशील मूंछ के बेटे को मारी गोली, घायल अवस्था में गिरफ्तार किया
x
"रंगदारी मांगने का आरोप"

मुजफ्फरनगर: कुख्यात माफिया सुशील मूंछ के बेटे को मंसूरपुर पुलिस ने गोली मारी। उसे और उसके एक और साथी को पुलिस ने घायल अवस्था नहीं गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि एक कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर से एक अज्ञात नंबर से दो करोड रुपए की फिरोती मांगी गई थी जिसका मुकदमा दर्ज कर इसकी जांच की जा रही थी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में आज मंसूरपुर पुलिस की मुठभेड़ हुई है। जिस मुठभेड़ में दो अभियुक्त गोली लगने से घायल हुए हैं और गिरफ्तार किए गए हैं। एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक अक्षय दीप उर्फ मोनी पुत्र सुशील सिंह और अमरदीप पुत्र भोलू निवासी मथेडी थाना रतनपुरी शामिल हैं।

जिनमें अक्षय दीप कुख्यात माफिया सुशील मूंछ का बेटा है और अक्षय दीप समेत अमरदीप भी लूट हत्या और रंगदारी के कई मुकदमों में पहले से शामिल रहा है।

एसपी सिटी ने बताया कि ये दोनों माफिया सुशील मूंछ के गैंग के लिए काम कर रहे थे।

Next Story