उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar: पीडीए की एकजुट ताकत दिलाएगी सुम्बुल राणा को जीत: हरेंन्द्र मलिक

Admindelhi1
9 Nov 2024 2:42 PM IST
Muzaffarnagar: पीडीए की एकजुट ताकत दिलाएगी सुम्बुल राणा को जीत: हरेंन्द्र मलिक
x

मुजफ्फरनगर: समाजवादी पार्टी गठबंधन प्रत्याशी सुम्बुल राणा को वोट व समर्थन के लिए समाजवादी पार्टी लोकसभा सांसद एवं स्टार प्रचारक हरेंद्र मलिक ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद कादिर राणा के साथ ग्राम निरगाजनी, बेहड़ा, गड़वाड़ा, धीराहेड़ी, रहमतपुर में जनसंपर्क करते हुए कहा कि किसान मजदूर नौजवान व महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा तथा फसल के उचित दाम युवाओं को रोजगार एवं संविधान आरक्षण के बचाव के लिए केवल समाजवादी पार्टी गठबंधन ही एकमात्र विकल्प है।

पीडीए व किसान मजदूर नौजवान एवं महिलाओं की ताकत समाजवादी पार्टी गठबंधन प्रत्याशी सुम्बुल राणा को चुनाव में बड़ी जीत दिलाएगी। पूर्व सांसद कादिर राणा ने अपने संबोधन में कहा कि मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के विकास तथा क्षेत्रीय जनता को सम्मान व सौहार्द की मजबूती के लिए समाजवादी पार्टी गठबंधन प्रत्याशी सुम्बुल राणा को वोट देकर कामयाब बनाना होगा।

उनके साथ जनसंपर्क में सपा जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत सपा नेता चौधरी सर्वेंद्र राठी बिजेंदर मलिक तथा क्षेत्रीय समाजवादी पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Story