- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Muzaffarnagar: टीबी...
Muzaffarnagar: टीबी मरीजों को रोटरी क्लब मिडटाउन की ओर से दी गई पोषण पोटली

मुजफ्फरनगर: रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन द्वारा गोद लिए गए 40 टीबी मरीजों को जिला चिकित्सालय में पोषण पोटली वितरित की गई। यह कार्यक्रम जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया की मौजूदगी में संपन्न हुआ।
डॉ. तेवतिया ने रोटरी क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि क्लब द्वारा गोद लिए गए मरीजों को नियमित रूप से पोषण पोटली देना एक अनुकरणीय कार्य है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक टीबी मरीज को प्रति माह एक पोषण पोटली दी जाती है, जिसकी लागत मात्र 500 रुपये है। रोटरी क्लब मिडटाउन इन मरीजों को आगामी छह माह तक यह सुविधा उपलब्ध कराएगा।
क्लब के पूर्व अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने बताया कि यह अभियान क्लब के सदस्यों के सहयोग से आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर भी क्लब को टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया था।
इस अवसर पर जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. तेवतिया ने क्लब के सक्रिय सदस्यों को शासन द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में विनय सिंघल, अमित सिंघल, सुधांशु गर्ग, परमिंदर कुमार, श्रवण गर्ग, संजीव कमल, पंकज जैन, प्रशांत गुप्ता, शैलेष कुच्छल, प्रगति कुमार, मुनीष अग्रवाल, संदीप सिंघल, सचिन कुच्छल, अनुराग जैन, शशांक जैन, डॉ. कमल गुप्ता, सुनील अग्रवाल, कुलदीप भारद्वाज, नरेश शर्मा, मनोज गुप्ता और कौशल अग्रवाल शामिल रहे।
कार्यक्रम में डॉ. गीतांजलि वर्मा का विशेष सहयोग रहा। क्लब की ओर से अध्यक्ष कौशल कृष्ण, सचिव नरेश शर्मा, सुनील अग्रवाल, प्रशांत गुप्ता, मनोज गुप्ता, कुलदीप भारद्वाज समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।





